पटना: बिहार सरकार ने शनिवार को तीन जिलों के डीएम को बदल दिया है। वहीं चार आईएएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है। मुंगेर के डीएम रचना पाटिल को स्थानांतरित कर सामान्य प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार का ट्रांसफर किया गया है। उन्हें मुंगेर का डीएम बनाया गया है। वहीं सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा को स्थानांतरण करते हुए वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग