मुजफ्फरनगर, (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय स्तर पर गाड़ियों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहनों से निकाले गए 15 इंजन के अलावा एक कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपियों को शुक्रवार को न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान फुलमियां, सलीम और असलम के रूप में की गयी है। ये लोग राजधानी दिल्ली और मुजफ्फरनगर के आस-पास के इलाकों में गाड़ियों की चोरी करते थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या