पटना: महिला सशक्तिकरण को लेकर बिहार में नीतीश सरकार लगातार काम कर रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश कुमार कई बड़े निर्णय ले चुके हैं। इसी क्रम में आज बिहार सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। बिहार के नीतीश सरकार अब नौकरी में महिलाओं को आरक्षण देने के बाद क्षेत्रीय स्तर के पोस्टिंग में भी आरक्षण देने जा रही है। नीतीश सरकार ने इस को लेकर एक आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश के तहत सरकार ने क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि एसडीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की पोस्टिंग में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस निर्देश में यह भी बताया गया है कि महिलाओं की भागीदारी 35 प्रतिशत तक की जाए।
एक समाचार वेबसाइट के मुताबिक इस आदेश को तुरंत लागू किए जाने के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग ने यह भी कहा है कि क्षेत्रीय प्रशासन जैसे कि अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व थाना अध्यक्ष के पदस्थापन एवं स्थानांतरण में महिलाओं की 35 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कई बड़े निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में छात्राओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने की घोषणा की थी। महिला सशक्तिकरण को लेकर नीतीश कुमार के और भी बेहतरीन कदम है जिसमें शराबबंदी और पंचायती राज व्यवस्था में 50% महिला आरक्षण शामिल है। साइकिल देने की योजना भी नीतीश कुमार की खूब लोकप्रिय हुई थी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग