नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारत के महान फरार्टा धावक मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। चंडीगढ़ में ‘फ्लाइंग सिख’ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल और पंजाब के खेल मंत्री समेत कई लोग मौजूद रहे। बता दें कि मिल्खा सिंह का एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।
एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मिल्खा सिंह ने रात 11:30 पर आखिरी सांस ली। उनकी हालत शाम से ही खराब थी और बुखार के साथ आक्सीजन भी कम हो गई थी। वह यहां पीजीआईएमईआर के आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें पिछले महीने कोरोना हुआ था और बुधवार को उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैने निर्देश दिया है कि दिवंगत मिल्खा सिंह जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।’’ उन्होंने लिखा,‘‘इसके साथ ही इस महान खिलाड़ी के प्रति सम्मान स्वरूप पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।’’


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली