बिना अनुमति के धरने पर बैठे राजद नेताओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाॅकडाउन उल्लंघन करने होगा एफआईआर
गोपालगंज। सारण प्रमंडल के गोपालगंज जिले के हथुआ के रुपंचक शुक्रवार को आज बिना अनुमति के पीड़ित जे पी यादव के घर पर प्रदर्शन कर रहे राजद विधायक नेमतुल्लाह एवं राजद जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा पूर्व लोकसभा प्रत्यासी सुरेन्द्र राम सहित करीब पच्चीस कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सभी विधयको सहित गोपालगंज पहुचने की सूचना पर राजद कार्यकरता इकट्ठे हुए थे। लेकिन पटना जिला प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने के बाद पीड़ित जे पी यादव के घर पर राजद के बरौली के विधायक नेमतुल्लाह, राजद जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा एवं राजद के पूर्व लोकसभा प्रत्यासी सुरेन्द्र राम सही सैकड़ो कार्यकता धरने पर बैठ प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद मौके पर हथुआ अनुमण्डल पदाधिकारी अनिल कुमार रमण के नेतृत्व कई प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस के द्वारा जिला अध्यक्ष एवं विधायक सहित दो दर्जन नेताओ को गिरफ्तार कर लाया गया। जिसके बाद बरौली विधायक नेमतुल्लाह ने बताया कि की इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकती है कि विपक्ष के नेता को तीन हत्याओं के पीड़ित परिजनों से मिलने से सरकार रोक रही है। जिसके बाद हथुआ अनुमण्डल पदाधिकारी ने बताया कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर विधायक सहित पच्चीस लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इनके ऊपर लॉक डाउन के उल्लंघन के तहत प्रथमिकी दर्ज की जाएगी।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास