सुखद: पंचायत में मनरेगा से बनेगा बकरी शेड और मुर्गी पालन शेड
गोपालगंज(उचकागांव)। प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में जीविकोपार्जन का साधन बढ़ाने और दूसरे प्रदेशों से बेरोजगार होकर लौटे लोगों को अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनरेगा के तहत प्रखंड के सभी 14 पंचायतों में बकरी पालन शेड और मुर्गी पालन शेड का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में उचकागांव प्रखंड के मनरेगा के पीओ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड के सभी चौदह पंचायतों में मनरेगा के तहत मुर्गी पालन और बकरी पालन शेड के निर्माण के लिए के लिए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जगह चिन्हित किया जा रहा है। प्रथम चरण में चिन्हित किए गए परसौनी खास पंचायत के मुसहर बस्ती में प्रखंड प्रमुख रामाशीष सिंह के निगरानी में बकरी पालन करने वाले लोगों के लिए 10 बकरी पालन शेड का निर्माण कराया जाएगा। बकरी पालन शेड के निर्माण के दौरान जहां एक तरफ बाहर से आने वाले मजदूरों को रोजगार मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ बकरी पालन शेड के निर्माण हो जाने से बकरी पालन करने वाले गरीबी रेखा से नीचे जीविकोपार्जन करने वाले लोगों को भी जीविकोपार्जन का एक सहारा मिल सकेगा। इसके साथ ही अन्य पंचायतों में भी बकरी पालन शेड और मुर्गी पालन शेड के निर्माण के लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है। जगह के चुनाव के पश्चात उन सभी पंचायतों में जल्द ही मुर्गी पालन और बकरी पालन शेड का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास