ब्रजेश कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
नालन्दा (बिहार शरीफ)। किसान विरोधी तीनों काले कानून को रद्द करने एमएसपी को कानूनी दर्जा देने श्रमिकों के लिए चारों श्रमिक कोड रद्द करने आदि मांगों को लेकर आज किसान संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 26 जून 2021 को अखिल भारतीय किसान महासभा एवं महागठबंधन की ओर से भाकपा माले के प्रखंड कार्यालय हिलसा मैं एक दिवसीय धरना दिया गया, धारणा में अपनी बातों को रखते हुए भाकपा माले के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने कहा कि तीनों कृषि कानून जो देश बेचू मोदी सरकार ने लाया है वह मजदूर किसानों के साथ-साथ आम जनों के लिए मौत का वारंट है। जिस को खत्म करने के लिए देश के मजदूर किसान अन्नदाता अनवरत रूप से 7 महीनों से लड़ाई लड़ रहे हैं। आज हमारे देश में यह बढ़ती महंगाई मैं नए कृषि कानून मील का पत्थर साबित हो रहा है इस कानून से जमाखोरों को जमाखोरी करने का अधिकार प्रदान करता है इस कानून को अगर रद्द नहीं किया गया तो आम जनता अनाज के अभाव में मरने को बाध्य होंगे , आज 26 जून को स्वामी सहजानंद सरस्वती के जन्मदिवस पर भाकपा माले और महागठबंधन किसानों के संघर्ष को बिहार में जन जन का आंदोलन बना देने का संकल्प लेती है धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों नौजवानों और यहां तक की मजदूरों की ऐतिहासिक जीत 8 घंटा काम 8 घंटा या राम और 8 घंटा मनोरंजन की नीति को भी नया श्रमिक कोड लाकर मजदूरों को फिर से पुरातन युग में धकेल दिया है। आज मोदी से देश बचाने का सवाल है तथा बिहार में मोदी और नीतीश राज से मुक्त करने का आज का फौरी सवाल बन गया है मोदी सरकार ने देश देश को लगातार बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दी है जितना जल्दी मोदी देश से हटे गा उतना ही जल्दी देश का भला होगा। किसान सभा हिलसा के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार यादव ने कहा कि किसानों ने ठान लिया है की 2024 तक किसान लगातार अपनी लड़ाई जारी रखकर बिहार बिहार में सहजानंद सरस्वती की भूमि पर इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है जो लड़ाई देश के किसानों ने देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं बिहार भी इस किसान आंदोलन के अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष नवल यादव राष्ट्रीय जनता दल के नालंदा जिला उपाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद कांग्रेस पार्टी के नालंदा जिला उपाध्यक्ष श्री बिंदेश्वरी बाबू भाकपा माले के प्रखंड कमेटी सदस्य कम्मू राम संजय पासवान अशोक पासवान खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिला कमेटी सदस्य शिव शंकर प्रसाद इंकलाबी नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर शैलेश यादव प्रखंड अध्यक्ष संजय पासवान किसान नेता कामेश्वर प्रसाद रामप्रवेश साहनी आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।


More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर मांझी में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
1 फरवरी से जिला के 70 परीक्षा केंद्रों पर होगी इंटरमीडिएट परीक्षा, 61686 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
रिजल्ट ज़ोन में निलेशानंद द्वारा कि गई ओपेन मैथ टेस्ट का आयोजित