मसौढ़ी। जाप नेता विशाल केसरी ने रेल महाप्रबंध हाजीपुर, जिलाधिकारी पटना, अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी तारेगना स्टेशन मास्टर को पत्र के माध्यम से तारेगना रेलवे गुमटी पर बन रहे फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण से जुड़ी परियोजना विवरण पट कार्यस्थल पर लगाने की मांग की है पत्र लिखते हुए केसरी ने पुल के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी जैसे किस योजना के अंतर्गत कार्य हो रहा है। कितने रुपए का प्रोजेक्ट है। पुल का पूरा नक्शा, डिजाइन ,क्षमता, लंबाई ,चौड़ाई, ऊंचाई ,दूरी, दिशा इत्यादि का पूरा विवरण कार्यस्थल पर परियोजना पट लगाने की मांग की है। ताकि जो विगत कुछ वर्षों से मसौढ़ी की जनता पुल से जुड़ी बातों को लेकर गुमराह है। और तरह-तरह के अफवाह का सामना कर रहे है। जिससे लोगों को गुमराह और अफवाहों से छुटकारा हो सकेगा। बातचीत के दौरान विशाल केसरी ने बताया कि पुल से जुड़ी सारी जानकारी जनता को जानना अधिकार भी है। और उनके अधिकारों से उन्हें विगत कई वर्षों से वंचित रखा गया है। हम स्थानीय पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी ,और रेल पदाधिकारी से परियोजना विवरण पट की मांग करते है! इसके लिए जन अधिकार पार्टी आगे आंदोलन करने के लिए तैयार भी हैं!


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष