राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सागर राणा मर्डर केस : सुशील का करीबी जूनियर पहलवान गौरव क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा, अब तक 12 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में हुई सागर राणा की हत्याकांड के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गौरव जूनियर पहलवान है और वह बापरौला गांव का निवासी है। पुलिस की मानें तो वह भी छत्रसाल स्टेडियम में सागर के साथ हुई मारपीट की घटना के दौरान सुशील के साथ था। वह सुशील का बेहद करीबी बताया जाता है। क्राइम ब्रांच को अब सागर की हत्या मामले में गिरफ्तार हुए इस जूनियर पहलवान गौरव की रिमांड का इंतजार है। दरअसल गौरव से पूछताछ के दौरान घटना से जुड़ी कई और जानकारियां भी सामने आने की उम्मीद है। गौरव वारदात के बादे से ही फरार था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच आॅफ कर रखा था। उसकी तलाश में जुटी पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिये उसके करीबी नेटवर्क का पता लगा कर उसके साथियों के जरिये उस पर नजर रखे हुए थी।

इस बीच रविवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि वह अपने घर आने वाला है तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े इस आरोपी के बारे में ओलंपियन सुशील कुमार और गिरफ्तार हुए उसके साथियों से पूछताछ के बाद दौरान मिली जानकारी के आधार पर उसे दबोचा गया है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी प्रिंस को घटना वाले दिन ही दबोच लिया था, जबकि इसके बाद सुशील कुमार और अजय को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। वहीं असौदा-बवाना गैंग के चार अन्य बदमाशों भूपेंद्र उर्फ भूपी, मोहित उर्फ भोली, गुलाब उर्फ पहलवान और मनजीत उर्फ चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया था। फिर विरेंदर उर्फ विंदर और रोहित करोर को पुलिस ने दबोचा। वहीं 11 जून को सोनीपत के अनिरुद्ध नाहरी नाम के एक पहलवान की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में 11वें आरोपी जूडो कोच सुभाष को 15 जून को दबोचा गया, जबकि 26 जून को जूनियर पहलवान गौरव को गिरफ्तार किया गया।

गत 4 मई 2021 को देर रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सुशील कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सागर और उसके कुछ दोस्तों को लेकर पहुंचा और वहां उन लोगों की जमकर पिटाई की गई, जिसमें सागर की मौत हो गई, जबकि उसके साथी बुरी तरह से घायल हो गए। कुछ का अभी भी इलाज चल रहा है। उधर वारदात के बाद सुशील कुमार फरार हो गया था, उसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने गत 23 मई को गिरफ्तार किया। इसके बाद से ही एक-एक कर इस वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है।