श्रीनगर, (एजेंसी)। कश्मीर में सुरक्षाबलों और नागरिकों पर कई हमलों में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षाबलों के लिए यह बड़ी सफलता है। आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा, ”टॉप एलईटी कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कई हत्यों में शामिल था। यह हमारे लिए बड़ी सफलता है।” कुमार ने गिरफ्तारी को लेकर कोई ब्योरा नहीं दिया है। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने अबरार और एक अन्य संदिग्ध को शहर के बाहरी इलाके पारिमपोरा में चेकपोस्ट पर दबोचा। सुरक्षाबलों ने उसके कब्जे से पिस्टल और एक ग्रेनेड बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, अबरार इस साल लावायपोरा में सेंट्रल रिजर्व पोलिस फोर्स के तीन कर्मियों की हत्या में शामिल था।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली