राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे पर कोरोनॉ काल में यात्री सुविधा एवं विकास से संबंधित कार्यों को कोरोनॉ प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। वाराणसी मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षित, संरक्षित एवं निर्बाध रेल संचलन है। विगत वर्षों में वाराणसी मंडल में तेजी से हो रहे दोहरीकरण सह विद्युतीकरण के कारण छोटे स्टेशनों पर भी यात्रियों के सुरक्षित प्लेटफार्म बदलने हेतु पैदल ऊपरी गामी पुलों का निर्माण करके रेल संचलन को तीव्र एवं दुर्घटना रहित बनाने की योजना को तेजी से कार्यान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के मंडुवाडीह- प्रयागराज रामबाग रेल खण्ड पर कछवाँ रोड एवं माधोसिंह रेलवे स्टेशनों के मध्य किमी सं-244/01-244/07 पर पड़ने वाले कटका स्टेशन पर रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के अंतर्गत 29.400mx0.450mx0.800m मीटर के तीन गर्डरों की सफल लांचिंग का कार्य आज 02, जुलाई 2021 को सम्पन्न हुआ । 03 गर्डरों की लॉन्चिंग का यह चुनौतीपूर्ण कार्य मात्र 02 घंटे का ट्रैफिक एवं कर्षण ब्लाक लेकर सीमित अवधि से 20 मिनट पहले ही कोरोना प्रोटोकाल के साथ सफलतापूर्वक किया गया । गर्डर लांचिंग में उच्च क्षमता वाले रोड क्रेन का उपयोग किया गया तथा कार्य के दौरान एक क्रेन को स्टैण्ड बाई के रूप में रखा गया। लांच किये गये 03 गर्डरों की लम्बाई 29.40 मीटर तथा वजन 30 टन है। गर्डर लांचिंग का कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक श्री विकास चंद्रा, परियोजना निदेशक(संयुक्त महाप्रबंधक) श्री सत्यम कुमार सिंह एवं अपर महाप्रबंधक/(सिविल विशेषज्ञ)संरक्षा एवं नियोजन श्री एस. एन. साहू की देख-रेख में 02 जुलाई, 2021 को दोपहर 12.20 बजे से 15.20 बजे विद्युत कर्षण एवं ट्रैफिक ब्लाक लेकर ब्लाक अवधि से 20 मिनट पहले ही सम्पन्न कर लिया गया।



More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग