पटना (बिहार)। सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को जनता दरबार के लिये बनाये जा रहे शेड का मुआयना किया। उम्मीद जतायी जा रही है कि जल्द मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम शुरू होगा। कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर अभी तिथि तय नहीं की गई है। अपनी आंखों की सर्जरी कराकर पटना लौटने के बाद सीएम पहली बार बाहर निकले। उनके साथ कोई काफिला नहीं था। वे अचानक निकले और मुख्यमंत्री सचिवालाय परिसर पहुंचे। इसी के बगल में शेड तैयार किया जा रहा है। मालूम हो कि तीन माह पहले सीएम ने कहा था कि वे जल्द जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू करेंगे। पर, इसी बीच कोरोना संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने लगे। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम वर्ष 2006 से 2016 तक चला था। लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून को राज्य में लागू करने के बाद जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष