नई दिल्ली, (एजेंसी)। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल का इंतजार खत्म हो गया है। कुल 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। नारायण राणे और सबार्नंद सोनोवाल ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। इन नेताओं में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हैं।
इसके अलावा श्रम और रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार, रसायन एवं उरर्वक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री प्रताप सारंगी शामिल हैं। इसके अलावा वन और पयार्वरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कनार्टक का राज्यपाल बनाये जाने की घोषणा के बाद त्यागपत्र दिया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण