राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। इनर व्हील क्लब पटना मौर्या की ओर से शनिवार को बंदर बगीचा स्थित एक होटल में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन होगा। क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट वीणा सिंह ने बताया कि नए सत्र के अध्यक्ष व दूसरे लोग शपथ लेंगे। पिछले सत्र के कार्यकाल में किए गए समाजसेवा के कार्यों पर भी विमर्श होगा। खासकर कोरोना की चुनौतियों के बीच समाजसेवा के तरीके व दायरा बढ़ाने पर बात होगी। नए सत्र में क्लब की एडिटर की भूमिका उपमा उर्मि के जिम्मे होगा। नए सत्र में क्लब की अध्यक्ष रेणु वार्ष्णेय जबकि सचिव के रूप में पूनम शरण और कोषाध्यक्ष प्रमिला गुप्ता शपथ लेंगी। इनर व्हील क्लब पटना मौर्या को सभी क्लबों की श्रेणी में आउटस्टैंडिंग बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड वीणा सिंह को मिला है। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ शीला रंजन ने क्लब के कार्यों की खूब तारीफ की है।


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं