राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। जदयू प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद पर निशाना साधा है। कहा है कि लालू-राबड़ी शासन काल में 15 वर्षों में बिहार में मात्र 30 हजार शिक्षक बहाल हुए थे। राज्य में शिक्षक-छात्र अनुपात 1996 में 1:90 था, जो 2005 में 1:122 हो गया। जबकि उस समय शिक्षक-छात्र का राष्ट्रीय अनुपात 1:40 था। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब 2005 में सत्ता में आये तो उस समय 2.36 लाख शिक्षक भर्ती राज्य में हुई। यह सिलसिला चलता रहा और अब-तक चार लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति नीतीश सरकार ने की है।
कहा कि नीतीश सरकार द्वारा शिक्षक-छात्र अनुपात को 1:40 तक लाने का लक्ष्य रखा गया, जिसे वर्ष 2015 से पहले ही पूरा कर लिया गया। वर्ष 2015-16 आते-आते बिहार में शिक्षक-छात्र अनुपात 1:28 हो गया है। लालू सरकार ने शिक्षकों की भर्ती नहीं की, जबकि 2001 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों के वेतन देने की पूरी जिÞम्मेदारी केंद्र सरकार की थी। 15 वर्षों में लालू-राबड़ी की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष