राष्ट्रनायक न्यूज।
हाजीपुर (बिहार)। समस्तीपुर मंडल के सगौली-मझौलिया स्टेषनों के मध्य रेल पुल सं. 248 पर पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के मद्देनजर सगौली-नरकटियागंज रेल खंड पर यातायात बाधित होने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया गया है:
मार्ग परिवर्तन:
1. आनन्द विहार टर्मिनस से 09 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा- नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
2. आनन्द विहार टर्मिनस से 09 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बेतिया-सगौली-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलायी जायेगी।
3. मुजफ्फरपुर से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 02557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
4. रक्सौल से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।
5. कोलकाता से 09 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05051 कोलकाता-गोरखपुर विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
6. दरभंगा से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05251 दरभंगा-जलन्धर सिटी विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलायी जायेगी।
7. दरभंगा से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
8. भागलपुर से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 09178 भागलपुर-मुम्बई सेन्ट्रल विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।
9. बरौनी से 10 जुलाई, 2021 को प्रस्थान करने वाली 09040 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस विषेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
वरिष्ठ रंगकर्मी कुमार आजाद का निधन, शोक की लहर