पटना: मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद जनता दल यू (जेडीयू) में बड़ा परिवर्तन हुआ है। पार्टी ने संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर पार्टी एमएलसी नीरज कुमार को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। नीरज कुमार सीएम नीतीश और सांसद ललन सिंह के करीबी माने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह को जल्द ही संगठन में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
शुक्रवार को जेडीयू ने इस सम्बन्ध में नई लिस्ट भी जारी कर दी। लिस्ट में संजय सिंह की जगह पर पूर्व मंत्री और पार्टी एमएलसी नीरज कुमार का नाम लिखा है। इसके साथ ही पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन और अरविंद निषाद को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रवक्ताओं की टीम में निखिल मंडल, श्रीमती सुहेली मेहता, डॉ. अजय आलोक, अभिषेक झा और प्रगति मेहता भी शामिल हैं। बता दें कि एक दिन पहले भी जेडीयू ने अपने प्रवक्ताओं की नई टीम घोषित की थी। इस टीम में सात लोगों के नाम शामिल थे।
वहीं इस बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी का हर फैसला मंजूर है। संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हट जाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। संजय सिंह जेडीयू के काफी अक्रामक प्रवक्ता माने जाते थे। सीएम नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करने वाले विरोधी नेताओं को संजय सिंह करारा जवाब देते थे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष