नयी दिल्ली, (एजेंसी)। देश के सहकारी क्षेत्र की कुछ प्रमुख हस्तियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को मुलाकात की। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सहकारी समितियों और सभी सहकारी संस्थानों को और सशक्त बनाने के लिए दृढ़ है। यह मुलाकात प्रधानमंत्री द्वारा तीन दिन पहले मंत्रिमंडल में बदलाव किए जाने के बाद हुई है जिसमें शाह को नव गठित सहकारिता मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। गृह मंत्री से मुलाकात करने वालों में नेशल कोआॅपरेटिव यूनियन आॅफ इंडिया (एनसीयूआई) के प्रमुख दिली संघानी, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआॅपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रमुख बी एस नकई और प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी और नेशनल एग्रीकल्चरल कोआॅपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) के प्रमुख बिजेंद्र सिंह शामिल थे। शाह ने ट्वीट किए, ह्लआज एनसीयूआईआई के प्रमुख श्री दिलीप संघानी जी, इफको के प्रमुख श्री बी एस नकई जी, प्रबंध निदेशक श्री यू एस अवस्थी जी और नाफेड के प्रमुख डॉ बिजेंद्र सिंह जी से मुलाकात की।ह्व उन्होंने कहा, ह्लमोदी जी के नेतृत्व में, हम सहकारी समितियों और सहकारी संस्थानों को और सशक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि भले ही शाह ने अभी तक सहकारिता मंत्रालय का प्रभार नहीं संभाला है लेकिन उन्होंने लोगों से मुलाकात करना शुरू कर दिया है।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन