नई दिल्ली, (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030 का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न तबकों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार इस जनसंख्या नीति को लागू करने का काम कर रही है। जनसंख्या नीति का संबंध केवल जनसंख्या स्थिरीकरण के साथ ही नहीं है बल्कि हर एक नागरिक के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का रास्ता उसके द्वार तक पहुंचाना भी है।
सीएम योगी ने कहा कि व्यापक जागरूरता का अभियान उन सभी तबकों को ध्यान में रखकर हम नहीं चलाएंगे तबतक उस लक्ष्य को प्राप्त करने में हमें कठिनाई होगी। खासतौर पर जब यूनाइटेड नेशन ने दुनिया के सभी देशों से 2030 तक सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल्स को अचिव करने का एक लक्ष्य दिया है। देश के अंदर पीएम मोदी के नेतृत्व में उस लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास प्रारंभ हुए हैं। देश में आबादी के हिसाब से सबसे बड़े राज्य के बारे में हमें अवश्य सोचना होगा। जनसंख्या नीति का संबध हरेक नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने और समृद्धि का रास्ता उसके घर तक पहुंचाना भी है।


More Stories
यह तो संविधान का अपमान भी है
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक