थावे प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन संपर्क कर बाटे पत्रक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (थावे)। स्थानीय प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के दूसरे कार्यकाल पूरा होने पर जन संपर्क अभियान चलाया ।जिसमें लोगों को बुकलेट व पत्रक देकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी ।यह जन संपर्क अभियान भाजपा जिला महा मंत्री मंटू गिरी,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश राय भरत सिंह व जयराम सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के ग्यारहों पंचायतो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल पूरा होने पर लोगों से जन संपर्क कर पत्रक व बुकलेट देकर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है।जन संपर्क के दौरान सतेंद्र सिंह ,टुनटून गिरी,राजेन्द्र पर्वत,चितु सिंह,धर्मनाथ प्रसाद,नीतीश यादव,अशोक पटेल व रामाजी साह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष