जयपुर, (एजेंसी)। जनसंख्या विस्फोट के खिलाफ कानून की मांग उठने लगी है। असम और उत्तर प्रदेश तो जनसंख्या नियंत्रण करने की दिशा की तरफ आगे बढ़ चुके हैं। इसी बीच राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘हम दो हमारे एक’ का समय आ चुका है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राजस्थान की गहलोत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या एक समस्या है। देश को इसे नियंत्रित करने के बारे में सोचना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी बेहतर जीवन जी सके। यह समय हम दो हमारे एक का है।
वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि भाजपा ने ही नसबंदी के कार्यक्रम का विरोध किया था, अगर 70 के दशक में नसबंदी को आगे बढ़ाते तो आज जनसंख्या इतनी नहीं बढ़ी होती। जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनाने से समस्या का हल नहीं होगा, जब तक लोगों में जागरूकता नहीं हो। दरअसल, उत्तर प्रदेश में ‘हम दो हमारे दो’ का मसौदा तैयार हो चुका है। जिसके बाद से जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बहस छिड़ गई। बसपा प्रमुख मायावती ने तो प्रस्तावित कानून पर संदेह प्रकट किया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि इस प्रस्तावित कानून में लोगों को सरकार की गंभीरता कम, चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण