राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के सघन जाँच अभियान में 16 एवं 17 जुलाई, 2021 को रेल गाड़ियों में अनाधिकृत रूप से बिना टिकट यात्रा कर रहे 153 व्यक्तियों को पकड़ कर जुर्माना के रूप में रू. 53,550/- रेल राजस्व अर्जित किया गया। 17 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, आजमगढ़ के स्टाफ द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र किंग कम्प्यूटर्स, आजमगढ़ की दुकान से 02 अदद अवैध ई-टिकट के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 17 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीवान के स्टाफ द्वारा सीवान रेलवे स्टेशन आरक्षण केन्द्र से एक व्यक्ति को 01 अदद अवैध ई-टिकट के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति के विरूद्व रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग