आपसी झगड़े में दो लोग घायल और दो लोग गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज(कुचायकोट)- प्रखंड के विशंभर पुर थाना क्षेत्र में आपसी झगड़े में 2 लोग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम क्या क्यामुदिन सैफी पिता जेहरूदिन सैफी और आजाद सैफी पिता क्यामुदिन सैफी दोनों बाप बेटा है। ग्राम टोला सिपाया थाना विशम्भर पुर जिला गोपालगंज का निवासी है थाना के मुंशी बुंदेला यादव ने बताया कि आपसी झगड़ा में मारपीट कर अपने पड़ोसी मैनुदिन सैफी को और उसके पत्नी को मार कर घायल कर दिया। जिस वजह से विशम्भर पुर थाना में प्राथमिक दर्ज कराया गया। एफ आई आर नंबर 75/20 धारा 341, 324, 323, 325, 307 और 34 के तहत गिरफ्तार किया गया। और चालान कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या
सारण के जलालपुर में डबल मर्डर, रोड के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब