राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सदर अस्पताल में दीदी की रसोई शुरू होने से इलाजरत मरीज व अटेंडेंट को मिलेगा पौष्टिक युक्त बेहतर खाना

  • अस्पताल परिसर में दीदी की रसोई सहित निर्माणाधिन ऑक्सीजन प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • एक सप्ताह के अंदर काम करने लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, 09 अगस्त को होगा दीदी की रसोई का उद्घाटन

अररिया। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने सोमवार को सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का संचालन शुरू कराने को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। अस्पताल के दूसरे तल्ले पर रसोई के निर्माण का कार्य जारी है। आगामी 09 अगस्त से इसका उद्घाटन किया जाना है। अपने निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने रसोई में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। रसोई में उपलब्ध सुविधा व संरक्षा के जरूरी इंतजाम को लेकर अधिकारियों से जरूरी पड़ताल की। इस क्रम में डीएम ने सदर अस्पताल परिसर में 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का मुआयना किया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने के कार्य, ऑक्सीजन की पहुंच व इसके संचालन प्रक्रिया की पड़ताल करते हुए अधिकारियों को निर्धारित मानकों के आधार पर सभी जरूरी कार्यों को ससमय पूरा कर इसका संचालन यथाशीघ्र शुरू कराने को लेकर निर्देशित किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता, अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश कुमार, डॉ जीतेंद्र प्रसाद, डीपीएम रेहान अशरफ, अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

संभावित तीसरी लहर से निपटने में मददगार होगा ऑक्सीजन प्लांट: जिलाधिकारी
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का क्रियान्वयन आगामी 09 अस्त से शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। डीएम ने कहा कि रसोई में जरूरी सामानों के रख-रखाव व इसके अनुकूल संरचनाओं के निर्माण को लेकर जरूरी आदेश दिये गये हैं। उम़्मीद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि रसोई का संचालन शुरू कराने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। इसका संचालन शुरू होने से अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज व उनके साथ रह रहे अटेंडेंट को सस्ते दरों पर पौष्टिक युक्त भोजन उपलब्ध हो सकेगा। अस्पताल में 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाले निर्माणाधीन बीएसए प्लांट के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें जरूरी उपकरण व उपस्कर इंस्टॉल कर लिया गया है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा हो चुका है। एक सप्ताह के अंदर इसे चालू कराने का भरोसा उन्होंने दिया। डीएम ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट का सफल संचालन जिले के लिये एक उपलब्धि के सामान है। जो कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। डीएम ने अस्पताल के साफ-सफाई इंतजाम को दुरूस्त करने का निर्देश दिया.

रसोई के माध्यम से मरीजों को मिलेगा सस्ता व बेहतर खाना: सिविल सर्जन
दीदी की रसोई योजना के संबंध में सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाजरत मरीज, उनके परिजन व समस्त चिकित्सा कर्मियों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना है। इस काम के लिये जीविका दीदियों को खासतौर पर प्रशिक्षित किया गया है। रसोई में भोजन की पौष्टिकता, गुणवत्ता व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाना है। इसके माध्यम से निर्धारित दरों पर अस्पताल के मरीज व अन्य लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इसके माध्यम से सभी मरीजों का सस्ता व बेहतर खाना मिल सकेगा।