नई दिल्ली, (एजेंसी)। एक ओर जहां विपक्ष संसद में सरकार के खिलाफ पेगासस मामले को लेकर आक्रमक रुख अपनाए हुए हैं। तो वही बिहार के मुख्यमंत्री और एनडीए के प्रमुख सहयोगी नीतीश कुमार ने भी पेगासस मामले की जांच की मांग कर दी है। संवाददाताओं से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि संसद में पेगासस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए। नीतीश ने कहा, वास्तव में जांच होनी चाहिए। हम इतने दिनों से टेलीफोन टैपिंग के बारे में सुन रहे हैं, इस मामले पर (संसद में) चर्चा होनी चाहिए। लोग (विपक्ष) इतने दिनों से (बातचीत के लिए) दोहरा रहे हैं, यह किया जाना चाहिए। आपको बता दें कि विपक्ष सरकार पर लगातार पेगासस जासूसी मामले की जांच और चर्चा कराने की मांग कर रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार की ओर से इस तरह की मांग सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है। दूसरी ओर नीतीश कुमार लगातार जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं। केंद्र की सरकार इसे खरिज कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि पेगासस मामले की जांच की मांग कर नीतीश कुमार ने भाजपा पर दबाव बनाने की शुरूआत कर दी है। आपको बता दें कि हाल में ही जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश को पीएम मैटेरियल बताया था।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी