नयी दिल्ली, (एजेंसी)। सरकार ने बुधवार को कहा कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के संबंध में पुलिस ने 183 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और वे सभी अभी जमानत पर हैं। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि आंदोलनरत किसानों के विरूद्ध दर्ज किसी भी मामले में राजद्रोह या आतंक-रोधी कानून के प्रावधानों को लागू नहीं किया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल 2020 से 20 जुलाई 2021 तक दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन के संबंध में 183 लोगों को गिरफ्तार किया है और वे सभी जमानत पर हैं। राय ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अनुसार आंदोलन कर रहे किसानों के विरूद्ध दर्ज किसी भी मामले में राजद्रोह या किसी अन्य आतंक-रोधी कानून जैसे गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के उपबंधों को लागू नहीं किया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण