पटना (बिहार)। राजधानी पटना में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने इंडिगो के दो कर्मचारियों को रौंद दिया। घटना वेटनरी कॉलेज के पास हुई। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में महिला कर्मचारी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो कर्मचारी प्रिंस अपनी सहयोगी लावणी के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान वेटनरी कॉलेज के पास बस ने दोनों को चपेट में ले लिया। प्रिंस की मौत हो गई और लावणी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथी की मौत से एयरपोर्ट में उनके साथ काम कर रहे सभी कर्मचारी सकते में हैं। हादसे के कारण इंडिगो का एक समारोह भी रद्द कर दिया गया है। इंडिगो के 15 साल पूरे होने के अवसर पर पटना एयरपोर्ट पर यह समारोह होने वाला था।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग