गोरखपुर, (एजेंसी)। आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंड आदिवासी समाज के सभी महानायकों को समाजवादी अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा याद किया गया। इसी क्रम में बेतियाहाता कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में गोंड समाज के लोगों ने पैदल मार्च निकाला। गोलघर होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुँच जहाँ स्वयं सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ज्ञापन लिया गया और बीएल मीना प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 26-03-2020 के शासन आदेश को पालन करने का आश्वासन दिया गया।
गोंड समाज के नेता शिव शंकर गोंड ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मीडिया बन्धुयों से बात करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का मुख्य सचिव एक तरफ तो प्रमाण पत्र जारी करने का शासन आदेश जारी करता है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री का जिला प्रशासन सीधे सीधे जाति प्रमाण पत्र जारी करने से इन्कार करता है। जिसका यह सीधा मतलब निकलता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंड समाज के साथ-साथ अनुसूचित जाति व जनजाति की शोषण करने का कार्य कर रही है, वह यह नही चाहती की उन लोगों को समाज में बराबरी का दर्जा मिले,यह सरकार केवल गोंड समाज को मूर्ख बनाने का कार्य कर रही है । इसी क्रम में शासन को चेतावनी देतें हुए शिव शंकर गौड़ ने मीडिया बन्धुयों से कहा कि अगर 1 महीने के अंदर जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो गोंड समाज क्रमिक आंदोलन व अनशन करने पर बाध्य होगा। इसी क्रम में सीताराम गोंड व दिनेश चंद्र दुर्वे ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने 4 सालों में बेरोजगार नौजवानों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है , जिससें गोंड समाज अपने आप को छला महसूस कर रहा है। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो गोंड समाज सरकार की ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन मोहन गोंड, शुभम गोंड, पुष्कर गोंड, रोहित गोंड,अजित गोंड, गणेश गोंड,मुन्नू प्रसाद गोंड,सोनू दुर्वे, आकाश दुर्वे, शिव शंकर, खजांची गोंड, अमरेंद्र दुर्वे,दयाशंकर दुर्वे, अभिषेक,अजय गोंड, भोला गोंड, मुन्ना प्रधान,बेचन प्रसाद गोंड, अनिल गोंड आदि सैकडों लोग उपस्थिति रहे।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन