नयी दिल्ली, (एजेंसी)। कांग्रेस और ट्विटर के बीच में विवाद बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या मामले में पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने मुलाकात से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर पोस्ट की थी। बता दें कि राहुल गांधी का अकाउंट शनिवार को ट्विटर ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था और गुरुवार को कांग्रेस का अकाउंट भी लॉक कर दिया गया। जिसके बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सभी अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बदलकर एकजुटता की मिसाल पेश की। दरअसल, कांग्रेस से जुड़े हुए तकरीबन सभी लोगों ने अपनी प्रोफाइल फोटो में राहुल गांधी की तस्वीर लगाई है।
वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने अपने अकाउंट का नाम भी बदल दिया है। उन्होंने अपने अकाउंट का नाम राहुल गांधी कर दिया। आपको बता दें कि कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके 5 हजार से ज्यादा ट्विटर अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया गया है। श्रीनिवास ने ट्विटर बैन से डर गया हैशटैग के साथ ट्वीट किया कि तुम्हारी हर ‘दादागिरी’ का जवाब ‘गांधी-गिरी’ से हम देते रहेंगे, तुम्हे जिस चेहरे से सबसे ज्यादा डर लगता है, वही बनकर, जनता की आवाज बनते रहेंगे।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन