बिहारशरीफ। नालंदा के बिहारशरीफ शहर में बुधवार को दिनदहाड़े एक सिरफिरे युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती के सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले के पास हुई। सूचना पाकर सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार अस्पताल पहुंचकर जानकारी लेने में जुटे रहे। युवती सोहसराय थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह बहन के साथ बुआ के घर जा रही थी। बहन ने बताया कि दोनों पैदल ही जा रही थी। तभी एक युवक जग में तेजाब लेकर आया और बहन पर फेंक दिया। तेजाब के छींटे साथ चल रही बहन के साथ एक अन्य युवक पर भी पड़ गये। युवक अस्पताल नहीं पहुंचा। उसकी पहचान नहीं हो पायी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लडकियां जब बिहार शरीफ सर्किट हाउस के पास पहुंची तभी पहले से ही मौजूद दो लड़कों ने इन लड़कियों में से एक के ऊपर तेजाब से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़कों के पास पहले से ही मौजूद बर्तन में तेजाब था। इस हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम मच गया। सदर डीएसपी डॉ शिबली नोमानी के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में छानबीन शुरू हो गई है। घटना की जांच अच्छे से हो सके इसके लिये पुलिस मौके पर मौजूद सभी लोगों के साथ-साथ लड़की की बहन को भी पूछताछ की। इसके साथ ही साथ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना क्यों हुई? अपराधी कौन है, इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। घटना को लेकर लोगों में डर का माहौल है। एक स्थानीय ने कहा कि जब इतने पॉश इलाके में दिनदहाड़े ऐसी घटना हो सकती है तो अन्य जगहों पर सुरक्षा की बात बेमानी ही है।


More Stories
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या
सारण के जलालपुर में डबल मर्डर, रोड के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब