राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पंचायत चुनाव: मांझी में नामांकन के चौथा दिन 390 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन तो जिला पार्षद 11 उम्मीद्वारों ने भरा नामांकन पर्चा

संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।

मांझी (सारण)। पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर मांझी प्रखंड में जारी नामांकन के चौथे दिन काफी गहमा-गहमी वाला रहा। अब तक हुए नामांकन में सबसे अधिक प्रत्याशियो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जानकारी के अनुसार मांझी प्रखंड स्तर पर मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, बीडीसी व पंच का नामांकन किया जा रहा है तो अनुमंडल स्तर पर जिला पार्षद के प्रत्याशियों का नामांकन हो रहा है। मांझी प्रखंड के बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी नीलकमल ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए करी 390 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल किया है। वहीं सदर अनुमंडलाधिकारी की माने तो जिला पार्षद के लिए करीब 11 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।  निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि बीडीसी के लिए 52, मुखिया पद के ल ए 33, वार्ड सदस्य के पद के लिए 212 सरपंच पद के लिए 31 तथा ग्राम कचहरी पंच के लिए 62 प्रत्याशियो ने नामांकन कराया है। वहीं सदर अनुमंडल कार्यालय में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।

मांझी में इन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन:

पंचायत आम निर्वाचन में अपना भाग्य अजमाने को लेकर सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी नामांकन करा रहे है। शुक्रवार को मांझी प्रखंड में मुखिया पद के लिए बंगरा पंचायत से कन्हैया साह एवं नीलेश सिंह, मदनसाठ से राजू रंजन सिंह, मरहां से मुन्ना साह, गोबरहीं से निवर्तमान मुखिया उपेंद्र सिंह, रमेश यादव, संजय यादव, विनोद प्रसाद एवं पूनम देवी, मटियार से सुनैना देवी, भलुआ बुजुर्ग से विजय यादव, जैतपुर से रणविजय राम, ताजपुर से ज्ञानती देवी आदि ने नामांकन के पर्चे भरे। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मटियार भाग-2 से प्रमिला देवी एवं ज्योति पटेल, घोरहट भाग-1 से लक्ष्मण यादव, बंगरा से जैबुन बेगम, डुमरी भाग -1 से मुन्ना यादव एवं भाग-2 से सिकन्दर यादव एवं प्रमोद यादव, सोनबरसा से विक्की यादव एवं चेंफुल से बबिता देवी ने आदि ने नामांकन किया। वहीं सरपंच पद के लिए सोनबरसा से गुड़िया देवी, भलुआ बुजुर्ग से पंचम सिंह, मदनसाठ से पंचम सिंह आदि ने नामांकन किया।

जिला पार्षद पद पर इन प्रत्याशियों ने काराया नामांकन:

त्रिस्तरीय पंचायत निकाय चुनाव में जिला पारिषद सदस्य पद पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जानकारी के अनुसार मांझी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 भाग-1 से  नचाप गांव निवासी बबलू सिंह की पत्नी अंजना देवी, इमादपुर निवासी मिथिलेश कुमार यादव की पत्नी सीता कुमारी, मुबारकपुर निवासी सुरेन्द्र राय की पत्नी सुशीला कुमारी, श्रीरामपुर गांव निवासी श्रीनारायण राम  की पत्नी शोभा देवी, मांझी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 भाग-2 से फुलवरीयां ताजपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह  की पत्नी बिन्दु देवी, बरेजा गांव निवासी जगलाल यादव की पत्नी कान्ती देवी, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 भाग-3 से जैतपुर निवासी रघुवंश सिंह, पंकज राय, सुरेन्द्र प्रसाद तथा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 भाग-4 से कोहड़ा बाजार निवासी अर्जून प्रसाद की पत्नी शारदा देवी और मरहां निवासी शुकदेव यादव की पत्नी दुलारी देवी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।

नामांकन को लेकर मांझी प्रखंड कार्यालय में जुट रही भाड़ी भीड़:

पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण का नामांकन पुरे रफ्तार में है। प्रतिदिन सैकड़ों प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए नामांकन करा रहे है। ऐसे में मांझी प्रखंड कार्यालय के समीप हजारों की भीड़ इक्कठा हो रही है। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन का काफी मसक्कत करनी पड़ रही है। नामांकन के दौरान प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों से नारेबाजी करते हुए आ रहे है और नामांकन के बाद खुब अबीर गुलाल उड़ा रहे है। आलम ये हो रहा है आदर्श आचार संहिता का पालन हो रहा है या नहीं इस पर किसी की नजर नहीं है, पदाधिकारी एवं कर्मी नामांकन कराने आये प्रत्याशियों को जल्द से जल्द नामांकन प्रपत्रों को प्राप्त कर जल्द से जल्द भीड़ कम करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे से ही प्रखंड कार्यालय के समीप भीड़ जुटना शुरू हो जा रहा है। नामांकन स्थल के समीप फुल अबीर गुलाल और मिठायों की दुकाने सज जा रही है। साथ ही चलती-फीरत जलपान की दुकाने भी खुब चल रही है।

तीसरे चरण के नामांकन की तैयारी में जुटे अधिकारी:

पंचायत आम निर्वाचन को लेकर दूसरे चरण का नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच जिला प्रशासन और गड़खा प्रखंड के अधिकारी अब तीसरे चरण के नामांकन की तैयारी में जुट गये है। जानकारों की माने तों प्रखंड कार्यालय में नामांकन शुल्क के लिए नाजीर रसीद काटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ हीं नामांकन को लेकर सभी तरह के कोषांगों का भी गठन कर लिया गया है। पदवार नामांकन को लेकर टेबल बनाये जाने की संभवना है। नामांकन टेबल पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कर्मी एवं कार्यपालक सहायक को तैनात किया जाएगा। ताकि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन ससमय किया जा सके।

एक नजर में देंखे चुनाव कार्यक्रम

तीसरा चरण

  • नामांकन की तिथि- 16.09.2021 से 22.09.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 27.09.2021
  • मतदान- 08.10.2021
  • मतगणना- 10.10.2021 एवं 11.10.2021

चौथा चरण

  • नामांकन की तिथि- 25.09.2021 से 01.10.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 06.10.2021
  • मतदान- 20.10.2021
  • मतगणना- 22.10.2021 एवं 23.10.2021

पांचवा चरण

  • नामांकन की तिथि- 30.09.2021 से 06.10.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 11.10.2021
  • मतदान- 24.10.2021
  • मतगणना- 26.10.2021 एवं 27.10.2021

छठा चरण

  • नामांकन की तिथि- 05.10.2021 से 11.10.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 18.10.2021
  • मतदान- 03.11.2021
  • मतगणना- 13.11.2021 एवं 14.11.2021

सातवां चरण

  • नामांकन की तिथि- 19.10.2021 से 25.10.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 30.10.2021
  • मतदान- 15.11.2021
  • मतगणना- 17.11.2021 एवं 18.11.2021

आठवां चरण

  • नामांकन की तिथि- 21.10.2021 से 27.10.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 01.11.2021
  • मतदान- 24.11.2021
  • मतगणना- 26.11.2021 एवं 27.11.2021

नौवा चरण

  • नामांकन की तिथि- 23.10.2021 से 29.10.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 03.11.2021
  • मतदान- 29.11.2021
  • मतगणना- 01.12.2021 एवं 02.12.2021

दसवां चरण

  • नामांकन की तिथि- 26.10.2021 से 01.11.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 08.11.2021
  • मतदान- 08.12.2021
  • मतगणना- 10.12.2021 एवं 11.12.2021

11वां चरण

  • नामांकन की तिथि- 18.11.2021 से 24.11.2021
  • चुनाव चिन्ह आवंटन- 29.11.2021
  • मतदान- 12.12.2021
  • मतगणना- 14.12.2021 एवं 15.12.2021