पटना- ‘‘गौतम बुद्धा ग्रामीण विकास फाउण्डेशन’ नई दिल्ली के द्वारा संचालित अभियान-40 (आईएएस) की ओर से बीआईए सभागार पटना में रविवार को गुरूजनों एवं 64वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए सम्मान समारोह सह वेबसाईट एवं एप का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्थान की ओर से संचालित 64वीं बीपीएससी परीक्षा की तैयारी में बच्चों को उचित मार्गदर्शन व अघ्यापन कराने वाले शिक्षकों तथा संस्थान के 56 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया । इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार के उप मुख्यमंत्री श्रीमति रेणु देवी ने अभियान-40 (आईएएस) का वेबसाईट एवं एप का भी विमोचन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्रीमति रेणु देवी के अलावा पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो- (डॉ-) रास बिहारी प्रसाद सिंह, बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की निदेशक प्रो- (डॉ-) पुर्णिमा शेखर सिंह, गृह विभाग, बिहार सरकार के आईजी श्री मिथिलेश मिश्रा, आयकर विभाग के संयुक्त आयकर आयुक्त श्री रंजीत कुमार मधुकर, पूर्व बीपीएससी सदस्य प्रो. (डॉ-) डी-एन- शर्मा, राजकिशोर प्रसाद, प्रो. बीके मंगलम तथा बिहार – झारखंड के पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त श्री विजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अघ्यक्षता संस्थान के निदेशक बिलास कुमार ने किया।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि सफलता के लिए छात्रों में एक जुनून होनी चाहिए। हालात के आगे जो हार गया वह कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने बीपीएससी में सफल हुए छात्रों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने सफल छात्रों के उत्कृष्ट जीवन की कामना की। पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ-) रास बिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि पैसे से समाज और राष्ट्र का निर्माण नहीं होता, बल्कि राष्ट्र का निर्माण ज्ञान और विज्ञान से होता है। बिहार के गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह (आई- ए- एस) ने एप एवं वेबसाईट की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी करनेवाले बच्चों के लिए यह एप एक वरदान साबित होगा। यह सही मायने में एक क्रांति होगी क्योंकि इसकी सहायता से सुदूर गांव में रहने वाले प्रतिभाशाली बच्चे भी घर बैठे सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
इस मौके पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग की निदेशक प्रो- (डॉ-) पुर्णिमा शेखर सिंह ने कहा संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। समारोह मे विशेष अतिथि के रूप में श्री रंजीत कुमार मधुकर (आईआरएस), संयुक्त आयकर आयुक्त, आयकर विभाग, भारत सरकार, प्रो- (डॉ-) डी-एन- शर्मा (पूर्व बीपीएससी, सदस्य), श्री विजय शर्मा (आई- आर- एस-), पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त, बिहार एवं झारखंड समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया।
इससे पहले संस्थान के निदेशक बिलास कुमार ने अतिथियों को जीबीआरडीएफ के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा पटना, लखनऊ तथा दिल्ली में अभियान – 40 (आईएएस) नाम से नि:शुल्क कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे ंसमाज के गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारी कराई जाती है। आज यहां से निकले हुए सैकड़ों छात्र – छात्रएं देश भर में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष 64 वीं बीपीएससी परीक्षा में संस्थान के 56 बच्चों ने सफलता प्राप्त की। इसके अलावा संस्थान की ओर से पुस्तकालय की भी स्थापना की गई है, जिसे आने वाले दिनों में राज्य के सभी जिलों में स्थापित करने की योजना है। फाउंडेशन के द्वारा लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता लाने का भी कार्य किया जा रहा है।
कोरोना काल में फाउंडेशन की ओर से पटना, नालंदा तथा नवादा जिलों में विभिन्न जगहों पर अभियान चलाकर राहत शिविर का आयोजन किया गया। इसके तहत बड़ी संख्या में लोगों के बीच हैंड सेनिटाइजर, साबुन, मॉस्क, खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया गया। फाउंडेशन अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए इस दिशा में और भी कई कार्य करने की योजनाएं बना रहा है। इसके तहत आने वाले दिनों में गरीब बच्चों के लिए बारहवीं तक की स्कूल की स्थापना, युवाओं में संगीत के प्रति रूझान पैदा करने एवं इस दिशा में बेहतर कैरियर बनाने के उद्देश्य से शास्त्रीय गायन, नृत्य, तबला वादन, गिटार वादन सीखाने के लिए संगीत विद्यालय की भी स्थापना करने की योजना है। कार्यक्रम को पूर्व आईआरएस नवीन चन्द्र, पीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ- अरूण कुमार शर्मा, विजिलेंस के डीएसपी अरूणोदय पाण्डेय, वैसूर रहमान, विद्यासागर, ईं- राजेश कुमार, रंजीत कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। धान्यवाद ज्ञापन डॉ- आर-एन- दिवाकर ने किया। कार्यक्रम के अंत में दूरदर्शन के कलाकार डॉ- मंजय कश्यप ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।


More Stories
सारण में विधान सभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा संपन्न, 24 नामांकन पत्र रद्द
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी