बिहार के अगले 72 घंटे तक मूसलाधार बारिश की संभावना, अर्लट, बारिश ने पिछले 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
पटना। बिहार में मॉनसून के दौरान इस बार औसतन वर्षापात से अधिक वर्षा होने की संभावन जतायी जा रही है। ऐसा अनुमान लागया जा रहा है कि तेज बारिश के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश और वज्रपात को लेकर राज्यभर के लिए 72 घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि अगले 72 घंटे में राज्य में कम से कम 100 मीली मीटर होने की संभावना है। अबतक हुई बारिश ने पिछले 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और राज्य में अबतक 254 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 87 फिसदी अधिक है। राज्य में जहां लगातार भारी और मध्यम बारिश होने से नदियों पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी और मध्य बिहार में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में रेड अलर्ट किया गया है वो हैं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा. यहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही नदियों के तटबंधों की निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग