राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार के 255 सीओ का हुआ तबादला
पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत करीब 255 अंचलाधिकारी एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसको लेकर सरकार के विशेष सचिव ने जानकारी के अनुसार सरकार के विशेष सचिव राधेश्याम साह ने राज्य के 255 अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के पद पर पदस्थापित एवं बिहार राजस्व सेवा के अंचल अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण को लेकर 27 जून 2020 को जारी किये गये अधिसूचना में सभी 255 पदाधिकारियों को आगामी 10 जुलाई तक नवपदस्थापित स्थान पर विरमित करने को लेकर आदेश दिया गया है। साथ ही स्थानांतरित सभी अधिकारियों को नव पदस्थापित स्थान से जुलाई माह का वेतन प्राप्त करने काे लेकर निर्देशित किया गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग