थावे के कई पंचायत के बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की मन की बात
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (थावे)- प्रधानमंत्री ने मन की बात में कहा कि कोरोना को हराना है। स्थानीय प्रखंड के कई पंचायत के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनी गई। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कोरोना को हराने का संकल्प लिया। रविवार को ग्यारह बजे दिन में मन की बात एकडेरवा पंचायत के वार्ड 3 में सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में मन की बात सुनी गई। जहां काफी संख्या में लोग शामिल हुए प्रधानमंत्री के मन की बात रेडियो के माध्यम से सुनी गई। मंडल अध्यक्ष के एकडेरवा शक्ति केन्द्र प्रभारी भरत सिंह,पर बूथ संख्या 265 व धतीवना पंचायत के विशम्भपुर बूथ संख्या 300 पर शक्ति केन्द्र प्रभारी सह जिला भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गई।इस दौरान मन की बात में प्रधानमंत्री ने रेडियो के माध्यम से कहा कि देश लॉंकडाउन से निकलकर अन लॉंक के दौर पर है। कोरोना को हराना है तो हमलोगो को संकल्प लेना है, की घर से बाहर निकलते वक़्त मुह में मास्क लगाकर ही निकले। तथा सोशल डिस्टेटिंग का पालन हर हालत में करें। पहले ही भारत कई चुनोतियों से निकला है। अर्थ व्यवस्था का सुधार करना है। भारत मित्रता निभाना भी जनता है। हमारे देश आत्म निर्भर के तरफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले हर चुनोतियों की समाना करना भारत जनता है। इस दौरान संदीप ओझा, अशोक मांझी, धन्नू यादव, कामाख्या पंडित, शम्भूनाथ सिंह, नरेंद्र सिंह व लालबाबू सिंह सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थी।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष