अज्ञात चोरों ने आलमारी तोड़ गहनों एवं मोबाइल पर हाथ किया साफ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (कटेया)- स्थानीय थाना क्षेत्र के बाराचाप में गुरुवार की रात अलमारी का ताला तोड़कर गहना एवं मोबाइल चोरी करने के मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही पीड़ित बाराचाप गांव निवासी रामाकांत यादव ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात 2:00 बजे आंधी पानी आया तो मेरा और मेरे परिवार के सदस्यों की नींद खुली तो मैं देखा कि मेरा अलमारी टूटा हुआ है। जिसमें से पायल, सोने की अंगूठी, सोने की सिकड़ी, हार एवं सैमसंग मोबाइल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। वहीं पुलिस ने रामाकांत यादव के दिए आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या