थावे प्रखण्ड के राजद अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (थावे)- स्थानीय प्रखंड़ में राजद कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर अपने पार्टी का विस्तार किया। यह बैठक प्रखंड राजद अध्यक्ष रंजीत कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। जसमे राजद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारणी में नवनियुक्त सदस्य को अध्यक्ष ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाए दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आप अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजद पार्टी संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे। पार्टी के विस्तार के दौरान बनाए गए।कार्यकरणी के राजद के चुने गए सदस्य दाऊद सिद्दी को राजद का प्रखंड उपाध्यक्ष, नजरुल इस्लाम को प्रवक्ता, चंदन कुमार राय प्रवक्ता सह आई टी सेल, आकाश कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, मोहम्मद सलाउद्दीन को कोषाध्यक्ष, विशाल यदुवंशी को सचिव व अमित यदुवंशी को सचिव, मुर्तजा अली को पंचायत अध्यक्ष विदेशीटोला व इरशाद अली को पंचायत अध्यक्ष बरारीजगदीश बनाया गया। मौके पर प्रधान महासचिव मुकेश यादव, भोला चौराशिया, रविन्द्र यादव, राजू साह, स्मार्ट यादव व दाऊद सिद्दी सहित प्रखंड के राजद कार्यकर्ता बैठक में शामिल थें।


More Stories
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चमार रेजिमेन्ट बहाल करो संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, प्रदेश व जिला कमिटी का हुआ गठन
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दलित विधायक राजेश कुमार को बनाया प्रदेश अध्यक्ष