राष्ट्रनायक न्यूज।
सीवान (बिहार)। बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी रईस खान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। रईस खान पर सोमवार की रात एके 47 से जानलेवा हमला करने के मामले में ओसामा, मोहम्मद अफलाब आलम, गुड्डू पिस्टल, साबिर अली, डब्लू खान और चवनी सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधान परिषद के निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान के काफिला पर सोमवार की रात उस वक्त जानलेवा हमला हुई थी जब सीवान शहर के नई किला स्थित अपने आवास से अपने गांव ग्यासपुर जा रहे थे। जाने के दौरान महुवल गांव के बड़रम जाने वाली मोड़ के समीप एके 47 से उनके काफिले पर हुई अंधाधुध फायरिंग में एक की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गये थे। फायरिंग की घटना के बाद मंगलवार की देर शाम रईस खान ने हुसैनगंज थाना को लिखित आवेदन देकर आठ लोगों पर हत्या की नीयत से फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। इसमें ओसामा शहाब, चांप गांव के अफताब आलम, नवलपुर के गुड्डू मिया उर्फ गुड्डू पिस्टल, ओरमा पंचायत के पूर्व मुखिया साबि अली, शेखपुरा के डब्लू खान, महुवल के आजाद अंसारी, आसिफ सिद्दीदीकऔर उतरप्रदेश मउ जिला के सूटर चवन्नी सिंह का नाम शामिल है। इन लोगों के अलावे कुछ अज्ञात नाम भी शामिल है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या