पूर्णियां: माचिस जलाते ही गैस सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका, एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया में खाना बनाने के क्रम में एलपीजी गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से एक ही परिवार के पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बायसी थाना के खपड़ा पंचायत के ग्वाल गांव की है जहां सोमवार की शाम सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में सात लोग झुलस गए थे जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की शाम बायसी थाना के खपड़ा में वीरेंद्र यादव के घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लिक कर रहा था। इसी दौरान घर की महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया कि सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और घर में आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट करने के कारण जोरदार धमाका भी हुआ। आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग को बुझाया जा सका। इसके बाद सभी को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया।
पांच घायल बच्चों ने तोड़ा दम
घायलों में से पांच ने मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 5 बच्चे शामिल हैं जिनके नाम गगन कुमार, रुचि कुमारी, अमन कुमार, प्रियांशु कुमार और प्रीति कुमारी हैं जबकि पिंटू यादव और बेबी देवी अभी भी नाजुक स्थिति में हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा चार-चार लाख मुआवजा
सिलेंडर ब्लास्ट से 5 बच्चो की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी साथ ही घायलों को भी इलाज में मदद की जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने बताया कि घटनास्थल और पीड़ित परिवार के बीच बायसी सीओ को भेजा गया है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग