राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

19.08.2022, दिन शुक्रवार, आज का दैनिक राशिफल, राष्ट्रनायक न्यूज के साथ

राशिफल

राशिफल

🚩 दैनिक राशिफल 🚩
आज तारीख है 19 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते है:

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
पुराने संगी- साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. नए मित्र बनेंगे.अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। खर्चों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। आज आप अपना बजट भी बना सकते है जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

लकी नंबर- 6

लकी कलर- पीला

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी.बिगड़े काम बनेंगे. कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर- बाहर पूछ-परख रहेगी.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन संबंधी कोई समस्या परेशान कर रही है तो वह आज के दिन सुलझ जाएगी और आप जैसा चाहते है वैसा ही होगा। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखे।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- गुलाबी
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
लेन-देन में सावधानी रखें.किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें.शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। मित्रों या रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और वे आपके साथ कहीं जाने का भी प्लान कर सकते है। आप भी उनके सहयोग से तरक्की करेंगे और मन ही मन खुश होंगे।

लकी नंबर- 1

लकी कलर- भूरा
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपके काम को सराहा जाएगा। व्यापार में भी नए समझौते होंगे जिस कारण मन खुश रहेगा।

लकी नंबर- 8

लकी कलर- ग्रे
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च होगा और उसका लाभ भी आपको मिलेगा। घर में किसी चीज़ को लेकर आपसी प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।

लकी नंबर- 3

लकी कलर- महरून
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है।काम में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा लेकिन उसका लाभ भी साथ के साथ मिलेगा जिस कारण प्रसन्नता होगी। परिवार के साथ मेलझोल और बढ़ेगा।

लकी नंबर- 7

लकी कलर- आसमानी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निजी नौकरी में हैं तो किसी बात को लेकर तनाव रहेगा और आप काम में मन नही लगा पाएंगे। बिज़नेस में भी कोई डील अटक सकती हैं।

लकी नंबर- 4

लकी कलर- संतरी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है.सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा. शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। आय से अधिक खर्चे होंगे जो आपकी परेशानी को और बढ़ा देंगे। ऐसे में बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण करे और जहाँ आवश्यक हो वही खर्च करे।

लकी नंबर- 2

लकी कलर- हरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास करेंगे लेकिन यदि आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो वे आपका कुछ नही बिगाड़ पाएंगे। इसलिये सतर्क रहे।

लकी नंबर- 6

लकी कलर- श्वेत
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है. लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। शाम के समय किसी अनजान व्यक्ति से बहस हो सकती है। ऐसे में व्यर्थ के झगड़ो में पड़ने की बजाए अपने काम पर ध्यान दे। भाई- बहन के साथ रिश्तो में मजबूती आएगी।

लकी नंबर- 9

लकी कलर- स्लेटी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी.काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। परिवार के किसी कार्यक्रम के कारण यात्रा पर जाने के योग है। शहर से बाहर जाना भी हो सकता है। ऐसे में पूरी सावधानी बरते और बाहर का कम से कम खाए।

लकी नंबर- 7

लकी कलर- केसरी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आज के दिन किसी प्रकार का जोखिम ना ले क्योंकि यह आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। किसी से अनबन भी है तो आज के दिन शांत रहे और बात को बढ़ने ना दे।

लकी नंबर- 5

लकी कलर- नीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺
संजीत कुमार मिश्रा, ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

You may have missed