राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तेजप्रताप यादव जाएंगे राज्यसभा या फिर लालू जी के समधी, चर्चा जोरों पर

तेजप्रताप यादव जाएंगे राज्यसभा या फिर लालू जी के समधी, चर्चा जोरों पर

राष्ट्रनायक न्यूज़। आगामी 9 अप्रैल को बिहार के पांच राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जोड़-तोड़ बिठाने में सारी पार्टियां राजनीतिक पार्टियां लग गई है।  दो भाजपा और तीन जदयू के सदस्य 9 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर हो जाएंगे। 26 मार्च को चुनाव होना तय है। चुनाव आयोग की माने अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी,  वहीं 13 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 18 मार्च तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा और 26 मार्च को चुनाव होगा।

तेजप्रताप यादव जाएंगे राज्यसभा

बता दें कि 9 अप्रैल को राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो जाएंगी जो बिहार से आती हैं। हालांकि अब 5 सीटों के बदले एनडीए को 3 सीटें ही वापस मिल पाएंगी। इस राज्यसभा चुनाव में सीधे-सीधे फायदा राजद को होने जा रहा है।
अब जो बड़ा सवाल सामने आ रहा है वह यह है कि राजद बिहार से  2 सीटों पर राज्यसभा किसे भेजेगा। अभी तक जो गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है उसमें यह कि लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव राज्यसभा जाएंगे। क्योंकि अगर राबड़ी देवी जाती हैं तो विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर जो बड़ा मकान मिला हुआ है वह छूट सकता है। बिहार में राजद की राजनीति का केन्द्रबिन्दु बना घर राबड़ी आसानी से छोड़ने वाली नहीं। वहीं दूसरी सीट पर प्रेम गुप्ता की जाने की संभावना ज्यादा है। इतना ही नहीं चर्चा लालू प्रसाद की एक पुत्री और उनके समधी को लेकर भी जोरों पर है।

कौन कौन हो रहे हैं रिटायर

9 अप्रैल को जिन नेताओं का कार्यकाल राज्यसभा में समाप्त हो रहा है उसमें से राज्यसभा के उपसभापति व जदयू के हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर और भाजपा के आर के सिन्हा और डॉक्टर सीपी ठाकुर हैं। इसी तरह झारखंड से परिमल नाथवानी और प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल भी 9 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। संख्या बल के हिसाब से देखें तो राज्यसभा की एक सीट के लिए 40 विधायकों के समर्थन की दरकार है। इस लिहाज से रिक्त होने वाली पांच सीटों में दो-दो जदयू – राजद को एक सीट पर  भाजपा को जीत मिल सकती है।