आज का पंचांग
कृष्णपक्ष पक्ष तिथि प्रतिपदा, सुबह 11:34 उपरांत द्वितीया, नक्षत्र मृगशिरा दोपहर 02:59 उपरांत आद्रा, चन्द्र राशि वृषभ, विक्रम संवत 2079, सूर्योदय 06:24 सुबह, सूर्यास्त 04:59 संध्या, चंद्रोदय 05:49 संध्या, चंद्रास्त 07:21 सुबह, लगन तुला सुबह 04:42 उपरांत वृश्चिक चौघडिया, दिन चौघड़िया,चर 06:24 सुबह 07:43 सुबह, लाभ 07:43 सुबह 09:03 सुबह, अमृत 09:03 सुबह10:22 सुबहकाल 10:22 सुबह11:42 सुबह, शुभ 11:42 सुबह 01:01 दोपहर, रोग 01:01 दोपहर 02:21 दोपहर, उद्देग 02:21 दोपहर03:40 शाम, चर 03:40 शाम 04:59 शाम, राहुकाल सुबह 10 :22 से 11:42 सुबह अभिजित मुहूर्त सुबह 11:20 से 12:02 दोपहर, दिशाशूल पच्छिम
दैनिक राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।सरकारी अधिकारियों को आज के दिन अपने लिए कुछ नया करने का विचार आएगा किंतु वे एक उलझन में फंसे रहेंगे जिससे उनका मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- केसरी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने लिए कोई नया प्रस्ताव आ सकता हैं लेकिन आपके घरवालों को वह पसंद नही आएगा। ऐसे में उनकी बात को ध्यान से सुने व उसे अपने जीवन में अपनाएं।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- नीला
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।आज के दिन आपको अपने परिवारवालों पर व्यर्थ में संशय हो सकता हैं जिससे रिश्तों में दरार आ सकती हैं। ऐसे में किसी सदस्य के प्रति कोई गलतफहमी को न पाले व सभी के साथ खुलकर बात करे।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- पीला
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें।यदि आप लंबे समय से तनाव में चल रहे हैं तो उसे किसी के साथ साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा। बच्चों के प्रति आपके स्नेह में बढ़ोत्तरी होगी व उनके भविष्य के लिए आप कोई ठोस निर्णय भी ले सकते है।
लकी नंबर- 5
लकी कलर- गुलाबी
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। शारीरिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से सिर दर्द की शिकायत रह सकती हैं। परिणामस्वरुप आपको चिंता व तनाव होने की आशंका हैं जिससे मन अस्थिर रहेगा।
लकी नंबर- 3
लकी कलर- भूरा
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी।निजी क्षेत्र में काम कर रहे अधिकारी कुछ बातों को लेकर तनाव में रह सकते हैं व उनका अपने सहकर्मियों के साथ अनबन होने की भी संभावना हैं।
लकी नंबर- 2
लकी कलर- ग्रे
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी।विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का तो भरपूर साथ मिलेगा लेकिन आप उनसे ज्यादा आशा नही रखेंगे।अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है।
लकी नंबर- 4
लकी कलर- महरून
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें।शारीरिक रूप से आज के दिन कोई समस्या नही होगी लेकिन मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रह सकते हैं। किसी बात की चिंता आपको सताती रहेगी जिस कारण मन अशांत रह सकता हैं।
लकी नंबर- 6
लकी कलर- आसमानी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे।यदि आप व्यापारी हैं तो पैसो के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते क्योंकि आपके किसी ग्राहक के द्वारा आपको बड़ा नुकसान होगा।ऐसे में इसको लेकर सावधानी बरते।
लकी नंबर- 9
लकी कलर- संतरी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी।अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा।आपका अपने परिवारवालों के प्रति व्यवहार कटु रहने की संभावना हैं। अपने उग्र स्वभाव के कारण रिश्तों में दरार आ सकती हैं जिससे आपसी भाईचारे में कमी आएगी।
लकी नंबर- 1
लकी कलर- हरा
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे।आज के दिन आपके मन में एक निराशा का भाव रहेगा जिस कारण आपका अपने साथी से लगाव कम हो सकता हैं। आपके नीरस स्वभाव के कारण आपका जीवनसाथी भी आपसे निराश रहेगा।
लकी नंबर- 8
लकी कलर- श्वेत
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा।विवाहित लोगों की रुचि प्रेम के विषय में कम रह सकती हैं व उनका अपने साथी के प्रति लगाव कम होगा। इस दौरान उनमें एक निराशा का भाव रहेगा जो उनके पार्टनर को भी विचलित करेगा।
लकी नंबर- 7
लकी कलर- स्लेटी
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ, 080426594/9545290847


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली