राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में सामुदायिक भवन के पास थोक मछली व्यवसायी से मारपीट कर 80 हजार रुपए नगदी छीनने का मामला रविवार को सामने आया है। मामले में थोक मछली व्यवसायी लखनपुर गांव निवासी भोला कुमार सहनी पिता विरेन्द्र सहनी ने बताया कि वह थोक मछली बेचे का तगादा करने बाइक पर सवार होकर मंटू कुमार के साथ निकला था वही इसुआपुर , तरैया से पानापुर तगादा कर क्वाटर बाजार से रूपये वसूल चरिहारा गांव होकर मशरक तगादा करने आ रहे थे उसी में चरिहारा सामुदायिक भवन के पास पीछे से आए दो लाल अपाची बाइक सवार कट्टा दिखाकर रोक कट्टा के बट से सर पर वार कर 80 हजार रुपए छीन फरार हो गए।वही भागने के दौरान हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। मौके पर थाना पुलिस को सुचना दी गई मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने दल बल के साथ पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दिया। घायल दोनों मछली के थोक व्यवसायी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में हुआ।


More Stories
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी