बिहार में बाढ़ से तबाही के बीच भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पटना। मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार में बाढ़ से पहले ही तबाही मची हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने 48 घंटों का अलर्ट जारी किया है. मौमस विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में पटना समेत सूबे के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है.पिछले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में चक्रवाती हवा का दबदबा बना हुआ है. लेकिन यह 24 घंटे के अंदर अपने वर्तमान स्थिति से उत्तर दिशा की ओर शिफ्ट करता है तो बिहार में बारिश होगी.मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि अगर यह मौजूदा स्थिति से उत्तर पश्चिम की ओर शिफ्ट करता है तो दक्षिण पूर्वी बिहार में भारी बारिश के हालात बन सकते हैं. बंगाल की खाड़ी में अमूमन जून जुलाई में दो से तीन बार ऐसी स्थिति आती है लेकिन इस सीजन में चक्रवाती हवा का क्षेत्र यहां नहीं बना यही वजह रही कि बारिश का प्रभाव मध्यप्रदेश की ओर ना होकर बिहार और झारखंड में रहा.


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग