राष्ट्रनायक न्यूज।
छ्परा (पटना)। बिहार में शुक्रवार की रात कई जिलों में भूकंप आया। रात 11:35 बजे भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। करीब तीन से चार सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।राजधानी पटना, छपरा, सीवान वैशाली समेत 11 जिलों में भूकंप को ज्यादा महसूस किया गया। लोग आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के नीचे करीब 10 किलोमीटर पास रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 रही। जबकि गहराई 10 किलोमीटर नीचे रहा।
जानिए भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टर्बेस के बाद भूकंप आता है।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग