सीवान में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में सक्रिय है भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी
सीवान। कोरोना वैश्विक महामारी को दंश झेल रहे लोग अब बाढ़ के कहर से परेशान है। सीवान जिले के महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकाें में बाढ़ की विनाशकारी लीला से लोग काफी परेशान है। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में भीम आर्मी का आजाद समाज पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सक्रिय है। भीम आर्मी की माने तो बाढ़ से परेशान कई परिवारों कई परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उसके आसियाने बाढ़ के बहाव मे डूब गए है। वे फुटपाथ पर रहने के लिए मजबूर हो गए है और उनके खाने-पीने के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पर रहा है।एसे मे उन परिवार के मदद करने के लिए भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर बाढ़ पीड़ितों को सहायता कर रहे है।

इस बावत भीम आर्मी के भगवानपुर प्रखंड कोषाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार राम ने बताया कि जिले के कई संगठन बाढ़ पीड़ितों को मदद करने के बजाये उन पर राजनीति कर रहे है। जो काफी निराशाजन है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता एवं हर सुख-दुख में भीम आर्मी की आजाद समाज पार्टी काफी सक्रिय है। प्रत्येक स्तर पर लोगों को सहायता पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की दुर्दशा देखकर दिल काफी व्यथित रहता है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने पर काफी सुकुन मिलता है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र मे पंचायत उतरी सागर, सुल्तानपुर के गांव मराछी मलीकपुरा में जरूरत मंदो मे खाद्य सामग्री का वितरण आजाद समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी एजाज अहमद सिद्धकी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

भावी प्रत्याशी एजाज अहमद ने कहा कि बाढ़ से जनजीवन पुरी तरह प्रभावित है। लोगों के समक्ष भोजन, शुद्ध पेयजल एवं शौचालय का घोर अभाव है। बाढ़ पीड़ितों को हर मुक्कमल व्यवस्था करने प्रशासन पुरी तरह फेल है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच सुखा राशन का वितरण करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के हर दुख-सुख में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। इस मौके पर बिट्टू पासवान, सुरज राम, कासिम खान, अयुब अंसारी, अरूण महतो, मुन्ना राम, राजेश गोड, सोनू कुमार, प्रेम कुमार एव अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली