जदयू नेत्री माधवी सिंह के प्रयास से जलालपुर में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन कार्य
दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने के लिए जलालपुर प्रखंड में सैनिटाइजेशन का कार्य का श्रीगणेश हुआ। इसका उद्घाटन जदयू सारण की महिला सेल की जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने फीता काटकर किया। जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने कहा कि जलालापुर प्रखंड के जितने भी पंचायत हैं, उन सभी पंचायतों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। यह कार्य प्रतिदिन होगा। उन्होंने बताया कि इस महामारी से बचने के लिए सैनिटाइजेशन और दो गज की दूरी के साथ मास्क लगाना जरूरी है। इसी को देखते हुए जलालपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के एक-एक गांव में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। माधवी सिंह ने बताया कि सैनिटाइजेशन से महामारी फैलने का खतरा कम हो सके। इस कार्य में रूरल वेलफेयर ट्रस्ट सामाजिक संस्था का सहयोग रहा है।
इस मौके पर जलालपुर प्रखंड के बसडिला गांव के अलावा जलालपुर बाजार समेत अन्य इलाकों में संस्था के सदस्यों ने सैनिटाइजेशन कार्य किया।
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सैनिटाइजेशन, मास्क व दो गज दूरी जरूरी : माधवी
इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने खुद खड़े होकर गांव, बाजारों और मुख्य सड़कों पर सैनिटाइजेशन कराया। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजेशन के साथ-साथ हमें मास्क और दो गज की दूरी बनाकर रहें तो खतरा कम होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में एक भी गांव और पंचायत नहीं छूटना चाहिए। इस दौरान एनजीओ के चार-पांच सदस्य घूम-घूम कर सैनिटाइजेशन करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि कई गांवों, पंचायतों में अभी सैनिटेशन का कार्य नहीं हुआ था। लेकिन अब हमारे पहल पर पुनः सैनिटाइजेशन कार्य शुरू हो गया है।
15 पंचायतों में होगा सैनिटाइजेशन:
उन्होंने बताया कि जलालपुर पंचायत के सगड्डी, अशोक नगर, रेवाड़ी, नून नगर, कुमना, नवादा, भटकेशरी, संवड़ी जलालपुर, अनवल, देवरिया, कोपा, शंकरडीह, किशनपुर, माधवपुर, विशनपुरा में सैनिटाइजेशन कार्य तेजी से कराया जाएगा। ताकि कोविड-19 फैलने का खतरा कम हो सके।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि बिहार में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गयी है। सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना से लड़ाई में जो काम किए हैं। आज उसका परिणाम है कि कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या घटने लगी है। साथ ही हमारे राज्य में रिकवरी रेट में भी वृद्धि हुई है।


More Stories
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली
गड़खा में भारत बंद के समर्थन में एआईएसएफ, बहुजन दलित एकता, भीम आर्मी सहित विभिन्न संगठनों ने सड़क पर उतरकर किया उग्र प्रदर्शन