राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा के 150 सीटों पर उतारेंगे उम्मीद्वार

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा के 150 सीटों पर उतारेंगे उम्मीद्वार

पटना। जनअधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया। पप्पू यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी पटना के सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी। पार्टी ने बिना किसी से गठबंधन किए हुए चुनाव लड़ने का एलान किया है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज कहा कि पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पटना की सभी विधानसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। पप्पू यादव ने कहा कि अभी तक किसी से गठबंधन की कोई बातचीत नहीं हुई है। इसलिए पार्टी अपने बलबूते पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पप्पू यादव ने कहा कि जनता के लिए काम करने के लिए जो समय मिला है उसे हमने जनता को दिया। आगे भी हमेशा जनता की सेवा में खड़े रहेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार के लोगों की सेवा करते आए हैं और अब मजदूरी मांगने का वक्त है। इसलिए मुझे विश्वास है कि जनता अपना प्यार हमें देगी। जनता के विश्वास की बदौलत ही हमने विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। हमने जो काम किया है उसे जनता ने देखा है। चाहे पटना में जलप्रलय का मामला हो या बिहार के किसी भी हिस्से में बाढ़, कोरोना से हुई तबाही हो। हमने हर जगह लोगों के लिए काम किया है। लोगों का आशीर्वाद हमें और हमारी पार्टी को मिलेगा, ऐसा मेरा विश्वास है।