गरखा विधानसभा में 7 सितम्बर को होंगी मुख्यमंत्री की वर्चुअल रैली : ईश्वर कुमार राम
- क्षेत्र भ्रमण कर कार्यकर्ताओ को दे रहे है जानकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। आगामी 7 सितम्बर को जदयू का समय 11, 30 मे वर्चुअल रैली होगा जिस कार्यक्रम को पार्टी के मुखिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सम्बोधित करेंगे। उक्त बात जदयू जिला अध्यक्ष महादलित प्रकोष्ठ सारण ईश्वर कुमार राम ने गरखा विधानसभा क्षेत्र में दौरा के दौरान कही। ईश्वर कुमार राम ने कहा कि इस कार्यक्रम मे सभी कार्यकर्ता नेता आम जनता भी सोशल दूरी बनाकर मास्क पहनकर और सेनेटाइजर का उपयोग कर भाग ले सकते हैं। श्री राम ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के जनता का हर दुख दर्द जानते है और समय पर हर सम्भव प्रयास कर दूर किये है जो बिहार में बिकास हुआ है। वह किसी से छुपा नहीं है बाढ़ और बारिश के साथ करोना महामारी से भी लराई हम सभी को लरना है। बिहार सरकार मुख्यमंत्री दिन रात हाई लेबल बैठक कर सभी कार्यकर्ता नेता और जनता से सम्पर्क कर हर समसाया का समाधान कर रहे हैं श्री राम ने कहा की नीतीश कुमार ने बिहार में चौतरफा विकास किया है जो सबके बस की बात नहीं दौरा मे जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार महतो जी राजूराम सतीश राम अमरजीत राम मौजूद थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली