बिहार: जेलों में कैदियों से मुलाकात पर रोक,जेल आईजी ने जारी किया आदेश
पटना। बिहार के सभी जेलों में मुलाकाती पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने आदेश जारी कर दिया है।ऐसा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर आदेश जारी किया गया है। बता दें कि इसके पहले बेऊर जेल के करीब तीन सौ बंदियों को फुलवारीशरीफ जेल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। बैठक के बाद राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग इंस्टीच्यूट, सभी सिनेमा हॉल, जू-पार्क सभी 31 मार्च तक बंद रखने का ऐलान किया गया। वहीं सरकारी कर्मी भी अल्टरनेट तरीके से इस दौरान दफ्तर आएंगे, ताकि सरकारी दफ्तरों में भीड़ ना हो।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग